मंदसौर। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मंदसौर द्वारा महिलाओ हेतु निः शुल्क 06 दिवसीय केक, पेस्ट्री, बिस्किट का निः शुल्क प्रशिक्षण बैच 10 जुन 2025 से प्रारंभ कर दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद प्रशिक्षणार्थी को प्रमाण- पत्र भी दिया जाएगा। इच्छुक प्रत्याशी रजिस्ट्रेशन के लिये अपने साथ दो फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, समग्र आईडी कार्ड, अंतिम मार्कशीट और बैंक खाते की डिटेल की फोटो प्रति केसाथ रजिस्ट्रेशन करवा लेवे। 18 से 50 वर्ष वाले प्रत्याशी ही इसमें रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। रजिस्ट्रेशन के लिये सर्किट हाउस के पहले नई आबादी पुलिस थाने के पास ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी) मोबाईल नं. - 7999852839, 9111858590, 8435806297 पर संपर्क कर सकते है।