चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में बजरी माफियाओं के आंतक एवं विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में स्वीकृत विकास कार्यों को शुरु करवाने को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
पूर्व राज्यमंत्री ने जिला कलेक्टर को बताया की अवेध बजरी माफियाओं की गुंडागर्दी के कानून व्यवस्था के कारण आमजन में भय एवं आतंक का माहौल बना हुआ है। बजरी परिवहन के मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया की किस रूट से वर्तमान समय में बजरी माफियाओं द्वारा अवैध परिवहन किया जा रहा है एवं हत्या की घटना के बाद आज दोपहर में अवैध बजरी परिवहन के बारे में जानकारी देते हुआ कहा की घटना को हुए 2 दिन नही हुए उसके बाद भी अवेध परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिस पर संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर ने इस संबध में पुलिस अधिकारियों से बात कर सबंधित थाने से पेट्रोलिंग कराने के लिए निर्देशित किया। पूर्व मंत्री ने बस्सी उप जिला चिकित्सालय के निर्माण को शुरु करवाने के लिए आग्रह किया। जिस पर उन्होंने एक कमेटी का गठन कर भूमि सबंधित मामले का आम सहमति से निस्तारण कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने का आश्वासन दिया। उप तहसील सावा में नायाब तहसीलदार का स्वीकृत पद शीघ्र भरने के बारे में चर्चा हुई। पूर्व कांग्रेस शासन में स्वीकृत सावा आईटीआई की बिल्डिंग को विभाग द्वारा सौंपने, विधानसभा क्षेत्र में पूर्व से स्वीकृत 7 सड़को के कार्य को शुरू करवाने को लेकर जिला कलेक्टर को अधिकारियों द्वारा री टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी।
प्रतिनिधी मण्डल में ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम जाट, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, उप सभापति कैलाश पंवार, जिला उपाध्यक्ष नगेंद्र सिंह राठौड़, जिला महामंत्री आजाद पालीवाल, जिला महामंत्री प्रमोद सिंह तंवर, मंडल अध्यक्ष अर्जुन रायका, दिनेश सोनी, महावीर सिंह डेलवास, राजदीप सिंह राणावत शहर प्रवक्ता नवरतन जीनगर उपस्थित थे।