BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2025, 7:41 pm
KHABAR : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में मातृ एवं शिशु मृत्यु की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार पटेल ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल ने जानकारी दी की मातृ एवं शिशु मृत्यु की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय मे किया गया। बैठक में डॉ. अशोक कुमार पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. रविन्द्र कुमार पाल, जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ.रेणु दूबे स्त्रीरोग विशेषज्ञ, डॉ. महेन्द्र अहिरवार, एस.एस.सी.यु. प्रभारी चरक भवन, खण्ड चिकित्साधिकारी, मेडिकल ऑफिसर, मनीष भदावले, जिला कार्यकम प्रबंधक, परविन्दर बग्गा, जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण अधिकारी, अनस कुरेशी, जिला कम्युनिटी मोबिलाईजर, दिलीप वसुनिया, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक सहित विभाग के विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित हुये।
बैठक मे डॉ. अशोक कुमार पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निर्देश दिये कि, गर्भवती महिलाओं का ए.एन.सी. पंजीयन कर शतप्रतिशत 04 जांचे एवं पूर्ण टीकाकरण निर्धारित समयावधि मे पूर्ण करे। जिले में हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन कर उनका पूर्ण प्रबंधन करे। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं को आश्यकतानुसार चिकित्सक की निगरानी मे आयरन सुक्रोज लगाये। अनमोल पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं की समस्त प्रकार की प्रविष्टी पूर्ण कर रिकार्ड अद्यतन रखे। जिले में आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर देखभाल कर शतप्रतिशत कर एच.बी.एन.सी. के अन्तर्गत करें। आशा कार्यकताओं के माध्यम से जिले मे समस्त गर्भवती महिलाओं को शासकीय स्वास्थ्य संस्था में प्रसव कराने हेतु प्रेरित कर संस्थागत प्रसव को शतप्रतिशत करने हेतु आवश्यक कार्यवाही भी की जाये। जिले मे होने वाली मातृ एवं शिशु मृत्यु का यथासमय ऑडिट कर सुधारात्मक कार्यवाही करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE