धार। प्राचार्य शासकीय आईटीआई ने बताया कि 5 जून (गुरुवार) को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा, जिसमे वेकमेट इंडिया लिमिटेड, उज्जैनी, दिग्ठान जिला धार संस्था में प्लेसमेंट हेतु आएगी । जिसमें 12 वीं के साथ वर्ष 2023, 2024, 2025 में आईटीआई उत्तीर्ण (फिटर, मशिनिष्ठ, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स, टर्नर एवं कोपा) एवं बी.एससी./बी.कॉम उत्तीर्ण केवल पुरुष अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकेंगे ।