नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में लापता एवं अपहृत नाबालिग बालक/बालिकाओं की तलाश हेतु चलाए जा रहे "ऑपरेशन मुस्कान" अभियान के अंतर्गत नीमच जिले के पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के कुशल नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ़ पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 31.05.2025 को ग्राम उमर, थाना रतनगढ़ से एक नाबालिग बालिका के गुमशुदा होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। इस संबंध में थाना रतनगढ़ में अपराध क्रमांक दर्ज कर भारतीय दंड विधान की धारा 137 बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा बालिका की दस्तयाबी हेतु सतत् प्रयास किए गए। अथक प्रयासों एवं सटीक कार्यवाही के फलस्वरूप महज 24 घंटों के भीतर अपहृत बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।
इस सफल कार्यवाही में थाना रतनगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र झा एवं उनकी टीम की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।