BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2025, 8:22 pm
KHABAR : जननायक टंट्या मामा शासकीय महाविद्यालय भीकनगाँव एनएनएस के नवीन विद्यार्थियों को दिया अतिवृष्टी व बाढ़ आपदा से बचाव के लिए प्रशिक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। भारत शासन के आदेशानुसार सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका को दृष्टिगत रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स बनाए जाने के निर्देश शासन से प्राप्त हुए हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में सिविल डिफेंस की कंट्रोलर कलेक्टर खरगोन के मार्गदर्शन में जननायक टंट्या मामा शासकीय महाविद्यालय भीकनगाँव एनएनएस के नवीन 180 विद्यार्थी को सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को होमगार्ड लाईन खरगोन में प्रशिक्षण दिया गया।
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड खरगोन के मार्गदर्शन तथा प्लाटून कमांडर होमगार्ड शिवप्रसाद उईके के नेतृत्व में एसडीआरएफ व होमगार्ड टीम द्वारा अतिवृष्टी, बाढ़ आपदा के समय घरेलू सामग्री का उपयोग कर इंप्रोवाइस मैथ एवं लाइफ बॉय रिंग तथा लाईफ जैकेट का उपयोग कर अपनी तथा अन्य जनमानस की जान बचाने का प्रशिक्षण दिया गया है। इस दौरान सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को इकाई में उपलब्ध आपदा प्रबंध सामग्री तथा उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई। ताकि आपात स्थितियों में आम जनमानस के बचाव किया जा सके। इस प्रशिक्षण के माध्यम से आमजन को अतिवृष्टी, बाढ़ आपदा से बचाव के लिए शासन प्रशासन की मदद की जा सके। इस दौरान आपदा प्रबंधन के टोल फ्री नंबर 1079 की जानकारी दी गई। ताकि आपदा प्रबंधन संबंधी घटना, दुर्घटना होने पर आपदा प्रबंध के टोल फ्री नंबर पर सूचना देकर समय पर राहत तथा बचाव दल को घटनास्थल पर बुलाया जा सके। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE