खरगोन। चालू जून माह एवं आगामी माह में आने वाले पर्व एवं त्यौहारों के दौरान जिले में शांति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए 05 जून को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। कलेक्टर भव्या मित्तल की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा की उपस्थिति में आयोजित यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी। शांति समिति के सभी सदस्यों को बैठक में उपस्थित होने के लिए सूचित किया गया है।