BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2025, 11:34 am
KHABAR : आर्मी जवान ने सगाई के बाद शादी तोड़ी, लड़की वाले बोले- दहेज में 15 लाख और बाइक की डिमांड की, इतना नहीं दे सकते, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। आर्मी जवान ने दहेज में 15 लाख रुपए कैश देने की डिमांड पूरी नहीं करने से नाराज होकर शादी तोड़ दी। पीड़ित पक्ष ने महिला थाने में इसकी शिकायत की थी। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तारी का नोटिस देने की तैयारी में है। थाना प्रभारी अंजना दुबे ने बताया कि 28 वर्षीय युवती नगर निगम में कर्मचारी है।


जनवरी-2025 में उसका रिश्ता राजू शर्मा से पक्का हुआ था और कुछ समय पहले सगाई हुई है। राजू आर्मी में जवान है। युवती के परिवार वाले शादी की तारीख तय करने की तैयारी में थे। इस बीच राजू और उसके घर वालों ने दहेज में 15 लाख रुपए और बाइक की डिमांड कर दी। लड़की वालों ने इसमें असमर्थता जताई।


युवती के पिता की हो चुकी है मौत
युवती ने लड़के वालों से साफ कहा- उसके पिता इस दुनिया में नहीं है। शादी की जिम्मेदारी उसी पर है। ऐसे में 15 लाख रुपए की डिमांड पूरी करना मुश्किल होगा। इतना पता होने के बाद भी आरोपी का मन नहीं बदला और रिश्ता खत्म कर दिया।


काफी मनाने पर भी नहीं माना आरोपी
लड़की और उसके घर वालों ने काफी मनाने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपी और उसका परिवार मानने को तैयार नहीं हुआ। रिश्ता टूटने से लड़की की बदनामी हुई। लड़की ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE