दतिया। इंदौर से ट्रांसफर होकर आए आईपीएस सूरज वर्मा ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाला,उन्होंने ने सर्वप्रथम दतिया में स्थिति प्रसिद्ध पीठ मंदिर मां पीतांबरा माई के दर्शन कर अपना पदभार ग्रहण किया। नवागत पुलिस अधीक्षक ने पदभार संभालने के बाद वॉइस ऑफ एमपी रिपोर्टर अनिल रजक से मुलाकात कर उन्होंने कहा कि जिले में कानून- व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है,अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी,शहर और जिले के पेशेवर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी,श्री वर्मा ने कहा कि आम जनता को त्वरित और उचित न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा, महिला संबंधित और साइबर अपराध कम करने का प्रयास किया जाएगा, उन्होंने ने कहा कि जिले में नशा, जुआं, सट्टा आदि अनैतिक कार्य करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा, कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बंता दे की श्री वर्मा भारतीय पुलिस सेवा 2013 के बैच के अधिकारी है। इसके पूर्व श्री वर्मा इंदौर में सेनानी प्रथम वाहिनी विसबल में पदस्थ थे। उन्होंने अभी तक कई जिलों में एवं बडे शहरों में रहकर महत्वपूर्ण पदों पर अपने कर्तव्यों को निष्पक्ष रूप से निर्वाह किया है।