BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2025, 12:12 pm
KHABAR : माधव टाइगर रिजर्व से सटे 64 गांवों का सर्वे शुरू, राजस्व-वन विभाग की टीम तीन दिन में देगी रिपोर्ट, इको-सेंसिटिव जोन से नहीं होगा विस्थापन, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। माधव टाइगर रिजर्व की सीमा से जुड़े गांवों का राजस्व और वन विभाग की टीम सर्वे करेगी। बुधवार को कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीम को तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।


बता दें कि, माधव टाइगर रिजर्व 375 वर्ग किलोमीटर में फैला है। इसके इको-सेंसिटिव जोन में शहरी क्षेत्र से 100 मीटर और गांवों से दो किलोमीटर तक का क्षेत्र आता है। इस दायरे में शिवपुरी, करेरा और नरवर तहसील के करीब 64 गांव हैं।


कलेक्टर चौधरी ने बताया कि इको-सेंसिटिव जोन से किसी को विस्थापित नहीं किया जाएगा। इसमें सिर्फ कुछ गतिविधियों पर रोक होगी। खनन, क्रशर, ईंट भट्टे और प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग नहीं चल सकेंगे। लेकिन खेती, बागवानी, डेयरी, मछली पालन और बकरी पालन की अनुमति रहेगी। सड़क और नागरिक सुविधाओं का विकास भी हो सकेगा।


बैठक में पटवारी, बीट गार्ड और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। सभी को 64 गांवों की वास्तविक स्थिति की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। यह कदम वन्यजीवों की सुरक्षा और ग्रामीणों की जरूरतों के बीच संतुलन बनाने के लिए उठाया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE