BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2025, 1:05 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की जीरन थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जैसे ही मोटरसाइकिल से रवाना हुए मंदसौर के अरबाज व इरफान तो एक्शन में आई खाकी, फिर जब घेराबंदी कर ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये कितनी मात्रा में ले जा रहे थे माल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री मप्र एवं पुलिस महानिदेशक मुख्यालय भोपाल, द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अकिंत जयसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक निकिता सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम जीरन द्वारा 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी मय मोटर सायकल को जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक जिला नीमच अकिंत जयसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक निकिता सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वाली की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में उनि राजेन्द्र सिह सिसोदिया चौकी प्रभारी चीताखेडा के द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुई महेश का ढाबा आवरी माता रोड चीताखेड़ा के सामने से एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक एमपी 14 एमवी 3965 से आरोपी अरबाज पिता सईद मंसुरी निवासी हरिजन बस्ती मदारपुरा मन्दसौर थाना सिटी कोतवाली मन्दसोर जिला मन्दसौर व इरफान पिता याकुब मंसुरी निवासी कुम्हार मोहल्ला अरनोद थाना अरनोद जिला प्रतापगढ हा.मु. सिंगार गली किला रोड मन्दसौर थाना सिटी कोतवाली मन्दसौर के कब्जे से 30 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त कर गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण जप्त एमडी ड्रग्स कहां से लाया है इस संबंध में पूछताछ कर विवेचना की जा रही है।

नाम आरोपी- 
- अरबाज पिता सईद मंसुरी निवासी हरिजन बस्ती मदारपुरा मन्दसौर थाना सिटी कोतवाली मंदसौर जिला मन्दसौर। 
- इरफान पिता याकुब मंसुरी निवासी कुम्हार मोहल्ला अरनोद थाना अरनोद जिला प्रतापगढ हा.मु, सिंगार गली किला रोड मन्दसौर थाना सिटी कोतवाली मन्दसौर।

जप्त सामग्री-
- 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रगस किमती 03 लाख। 
- एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक एमपी 14 एमवी 3965 किमती 50 हजार रूपये।

सराहनीय कार्य- 
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमेश यादव थाना प्रभारी जीरन व टीम का सराहनीय योगदान रहा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE