BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2025, 1:34 pm
KHABAR : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृट परिणाम सुनिश्चित करना है मुख्य लक्ष्य, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वानी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा दसवीं के विज्ञान विषय पढ़ने वाले शिक्षकों को वर्चुअल तरीके से लैब प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य हाई स्कूल स्तर पर विज्ञान शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना और बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम सुनिश्चित करना है । 

प्रशिक्षण जिला शिक्षा अधिकारी बड़वानी शीला चौहान के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसमें विज्ञान विषय के मास्टर ट्रेनर योगेंद्र दीक्षित, रविंद्र राठौर बड़वानी तथा मनोज कुलश्रेष्ठ और राजेंद्र प्रसाद गुप्ता इंदौर ने शिक्षकों को आधुनिक तकनीकी विधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया । वर्चुअल लैब के प्रशिक्षण में शिक्षकों को प्रयोगात्मक विषय वस्तु को डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत करने की तकनीक से परिचित कराया गया । इस दौरान उन्हें सॉफ्टवेयर एनीमेशन प्रोजेक्ट्स सिमुलेशन वेब पेज के जरिए विज्ञान के विभिन्न टॉपिक को सरल रोचक और प्रभावी ढंग से पढ़ने के तरीकों की जानकारी दी गई । इसमें आगामी सत्र में छात्र-छात्राओं को विज्ञान के जटिल विषय भी अधिक आसानी से समझ आ सकेंगे। 

कार्यक्रम मे सहायक संचालक जेएस परमार एडीपीसी मनोज भावसार तथा नोडल अधिकारी एम एम खान के मार्गदर्शन में कुल 91 विज्ञान शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्चुअल लैब अंतर्गत सॉफ्टवेयर एनीमेशन और वेब पेज के जरिए विज्ञान को सरल और रोचक तरीके से पढ़ने के बारे में दी जानकारी दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी शीला चौहान ने इस नवाचार आत्मक प्रशिक्षण को अत्यंत लाभकारी बताया और विश्वास जताया कि इससे छात्रों की अवधारणा आत्मक समझ मजबूत होगी और बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया जा सकेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE