BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2025, 2:16 pm
BIG NEWS : पर्यावरण विषयों पर पीएचडी करने वाले विद्यार्थियों को मिली स्कॉलरशिप, विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाल में नए पाठ्यक्रम-डिग्री भी लॉन्च हुए, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में गुरुवार को राज्य स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम हुआ।। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण हितग्राही मोबाइल एप्लिकेशन समेत कई योजनाओं का शुभारंभ किया। साथ ही पर्यावरण से जुड़े विषयों में पीएचडी करने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी।


इस कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप सिंह परिहार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कृष्णा गोड़, मालती राय, रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी मंच पर मौजूद रहे।


पर्यावरण से जुड़ा नया पाठ्यक्रम लॉन्च
कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग की भी घोषणा हुई और पर्यावरण विषय पर पीएचडी कर रहे छात्रों को छात्रवृत्ति देने और पर्यावरण से संबंधित नए पाठ्यक्रम और डिग्री को भी लॉन्च किया गया।नगर पालिका और परिषद सम्मानित


भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया। खंडवा नगर निगम को ₹1.5 लाख, सतना नगर निगम और सिवनी मालवा नगर परिषद सहित इंदौर जिले की गौतमपुरा परिषद को भी पुरस्कृत किया गया।


पिछले साल 5 करोड़ पेड़ लगाए गए
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। प्रधानमंत्री की मुहिम पर चलते हुए इस साल मध्य प्रदेश में भी एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। पिछले साल सरकार ने 5 करोड़ लगाए थे।


पर्यावरण मंत्री दिलीप सिंह ने कहा कि प्लास्टिक हमारे जीवन में बड़ी चुनौती बन चुका है और इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जल संरक्षण के लिए ‘जल-गंगा संवर्धन अभियान’ भी चार महीने से चल रहा है जिसमें मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी सक्रिय रूप से शामिल हैं।


देश में प्राचीन काल से पौधों में प्राण की मान्यता
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब लोग जन्मदिन और शादी की सालगिरह जैसे अवसरों पर पेड़ लगाकर उन्हें यादगार बना रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान की सराहना की और कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से पौधों में प्राण की मान्यता रही है।


95 हजार कुओं को रिचार्ज किया गया
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 95,500 कुओं को रिचार्ज किया गया है, जिससे लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने राजस्थान जल समझौते और ताप्ती परियोजना का भी उल्लेख किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE