BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2025, 2:54 pm
KHABAR : सांसद तोमर और पूर्व मंत्री ने किया पौधरोपण, विश्व पर्यावरण दिवस पर दीनदयाल पार्क और केंद्रीय विद्यालय में लगे 70 से अधिक पौधे, पढे़ खबर 

Share On:-

श्योपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। दीनदयाल पार्क में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम हुआ।


इसमें मुरैना-श्योपुर के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर और मध्यप्रदेश के पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत मुख्य अतिथि थे। सुबह 10 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में पार्क में 20 पौधे रोपे गए।


वन विभाग ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में भी पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय परिसर में 50 पौधे लगाए गए। सांसद तोमर ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।


उन्होंने हर नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डी बाई, नगर पालिका अध्यक्ष रेणु सुजीत गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण और कलेक्टर अर्पित वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जाट और डीएफओ के.एस. रंधा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता का प्रेरक उदाहरण बना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE