चित्तौड़गढ़। वन विभाग द्वारा मोहर मगरी में निर्मित लवकुश वाटिका का गुरुवार को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल शुभारंभ किया। प्रभारी मंत्री डॉ मंजू बाघमार ने लवकुश वाटिका में बड़ का पेड़ लगाया। इस अवसर पर प्रभारी सचिव रोहित गुप्ता जिला कलक्टर आलोक रंजन सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
प्रभारी मंत्री डॉ मंजू बाघमार करने राज्य सरकार के इस अनूठे अभियान को लेकर गुरुवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की और अभियान को लेकर उनके सवालों के जवाब दिए।