चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कि पर्यावरण गति द्वारा पर्यावरण चेतना हेतु विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पावटा चौक स्थित सब्जी मंडी में लोगों को प्लास्टिक के प्रति जागरूक किया एवं 200 कपड़े के थेलों का निशुल्क वितरण किया। यह जानकारी देते हुए गतिविधि के नगर संयोजक कृष्ण गोपाल दाधीच ने बताया 5 जून को पूरे विश्व में पर्यावरण संरक्षण हेतु विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर शहर स्थित सब्जी मंडी में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के कार्यकर्ता द्वारा सब्जी मंडी में आने वाली माता बहनों तथा सज्जनों से संवाद कर तथा सब्जी बेचने वालों से संवाद कर उनसे प्लास्टिक की थैलियां में सब्जी न देने की अपील की तथा सब्जी लेने वाले को निशुल्क कपड़े के थैले उपलब्ध कराए गए और उनसे आग्रह किया गया कि भविष्य में सब्जी लेने आए तो कपड़े का थैला लेकर आए। प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल ने इस कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जब तक आम लोग जागरुक नहीं होंगे तब तक प्लास्टिक का उपयोग होता रहेगा। प्लास्टिक के कारण गौ माता धरती माता और गंगा माता तीनों का प्रदूषण हो रहा है जिसका प्रभाव मानव जीवन पर ही पड़ रहा है। शहर की जीवनदायनी नदी गंभीरी सहित सड़कों पर भारी मात्रा में यही प्लास्टिक पड़ा रहता है जो कई प्रकार की बीमारियों का कारण भी बन रहा है इस कारण हम सब का नैतिक दायित्व है कि हम प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग करें उसे भी उसे करें तथा बचे हुए प्लास्टिक को रिसाइकल करें रोड पर न फके इसी उद्देश्य के साथ कपड़े के थैलो का वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में संगम विकास समिति के संयोजक बालकिशन भाई विधि के धार्मिक प्रमुख जितेंद्र त्रिपाठी कन्हैया लाल धाकड़ गोविंद सोनी मनीष कुमार जैन मुरली धाकड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।