BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2025, 3:45 pm
KHABAR : नीमच के वार्ड क्रं. 22 में होगा लाखों की लागत से सड़कों का निर्माण, विधायक परिहार व नपाध्यक्ष चोपड़ा ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा वार्ड क्रमांक 22 में आज दो रोड़ के निर्माण का भूमिपूजन किया गया।इस कड़ी में कुम्हारा गली में 14 लाख रूपए की लागत से रोड का डामरीकरण किया जाएगा। वहीं ग्वाल मोहल्ले में 2 लाख 64 हजार रुपए की लागत से सीसी रोड का निर्माण होगा। 
इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, उपाध्यक्ष रंजना करण परमाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता करण परमाल, मोहन सिंह राणावत सभापति मनोहर मोटवानी, नीरज अहीर,छाया जायसवाल,अशोक जोशी,ज्योति सिसोदिया, पार्षदगण और वार्डवासी मौजूद रहे। स्वागत उद्बोधन वार्ड पार्षद अरूण प्रजापत ने दिया। 
विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि विकास के मामले में नीमच बदला बदला नजर आ रहा है। उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा को मशविरा दिया कि आप अपनी टीम के साथ काम किया जाओ। जनता जनार्दन की दुआएं मिलती रहेगी। परिहार ने पर्यावरण दिवस पर एक पौधा अपने मां के नाम लगाने की अपील भी की। 
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर समाज और देश का गौरव बना रहे इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए काम किया जा रहा है। नीमच स्मार्ट सिटी के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। बहुत लंबे समय बाद विधायक दिलीप सिंह परिहार और करणसिंह परमाल मंच साझा करते हुए दिखे। परमाल ने कुम्हारा गली में बिताए गए अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि इस गली में प्रेम सद्भाव और भाईचारे की धारा बहती है। यहां मैं अपना बचपन और जवानी के दिन गुजारे हैं। यहीं से मैंने अपना जीवन पार्टी को समर्पित कर दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE