BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2025, 3:47 pm
KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया हरियाली का संदेश, विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्व सिंधी सेवा संगम की मुख्य शाखा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं समाज में हरियाली का संदेश देना रहा।


इस अवसर पर संगम की उपाध्यक्ष भारती धामेचा, सचिव जया अठवानी, संरक्षक रेशमा टिलवानी एवं मीनू लालवानी, साथ ही सलाहकार गोदावरी लालवानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सदस्यों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनकी देखरेख का संकल्प लिया।


विशेष उल्लेखनीय बात यह रही कि पिछले वर्ष लगाए गए पौधे अब लगभग एक से डेढ़ फीट ऊँचाई तक बढ़ चुके हैं, जो सतत देखभाल और समाज की जागरूकता का प्रतीक है।


कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखरेख कर उसे वृक्ष बनाना चाहिए, तभी हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण दे सकेंगे।


यह आयोजन पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल रहा। स्थानीय नागरिकों एवं संगम के सदस्यों ने इस कार्य की सराहना की एवं भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का आग्रह किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE