BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2025, 4:02 pm
KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जाजू कन्या महाविद्यालय में वृक्षारोपण के साथ आयोजित हुआ पर्यावरण जागरूकता पखवाड़ा, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय, नीमच में एनसीसी, एनएसएस एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण पखवाड़ा मनाया गया। इस खास दिन को हर साल एक खास थीम के साथ आयोजित किया जाता है। वर्ष 2025 के पर्यावरण दिवस की थीम श्एंड प्लास्टिक पॉल्यूशनश् रखी गई है। जागरूकता पखवाड़े की शुरुआत छात्राओं द्वारा पर्यावरण जागरूकता संकल्प पत्र भरवाकर की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत प्लास्टिक उन्मूलन पर व्याख्यान, पोस्टर तथा स्लोगन प्रतियोगिताओं के साथ ऑनलाइन पर्यावरण जागरूकता क्विज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एन  के डबकरा ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की महत्ता बताते हुए संबोधन में कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल रचनात्मकता को मंच प्रदान करती है, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाती है। पर्यावरण हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें हवा, पानी, मिट्टी और अन्य प्राकृतिक संसाधनों प्रदान करता है जो हमारे अस्तित्व के लिए आवश्यक हैं। प्राचार्य द्वारा बताया गया कि आजकल पर्यावरण पर बढ़ते दबाव के कारण, हमें इसके संरक्षण के लिए काम करने की आवश्यकता है। वृक्षारोपण, जल संचयन, ऊर्जा संचयन और कूड़ा प्रबंधन जैसे छोटे-छोटे कदम उठाकर हम पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं। हमें अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनानी चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा सभी को पर्यावरण संरक्षण शपथ दिलाई गई एवं महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विजेताओं को महाविद्यालय की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा। पर्यावरण जागरूकता पखवाड़े के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन एनसीसी प्रभारी डॉ. हिना हरित, एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रियंका ढलवानी तथा इको क्लब प्रभारी श्रीमती अंकिता दीक्षित  के मार्गदर्शन में किया गया। उक्त अवसर पर महाविद्यालयीन परिवार के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE