पिपलिया। सकल पाटीदार समाज की बैठक पाटीदार विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में पिपलियामंडी में जेतपुरा मार्ग पर पाटीदार धर्मशाला पर सम्पन्न हुई। जिसमें अम्बे माताजी का मंदिर निर्माण किए जाने को लेकर सर्वानुमति से समिति का गठन किया। जिसमें अध्यक्ष आशाराम लसुडावन, उपाध्यक्ष रमेश चक्कीवाले बामनिया, सत्यनारायण मनासा खुर्द व ईश्वरलाल राजाखेड़ी, कोषध्यक्ष रमेश राजाखेड़ी, सह कोषाध्यक्ष परमानंद बामनिया, सचिव पुष्कर लसुडावन, सहसचिव चम्पालाल जेतपुरा, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र बामनिया को बनाया।
इसी तरह प्रत्येक गांव से समिति द्वारा वरिष्ठजनों को कार्यकारिणी में लिया व संरक्षक का दायित्व दिया। अध्यक्ष आशाराम पाटीदार ने सभी उपस्थित सकल पंच से निवेदन किया कि समाज के प्रत्येक परिवार से मां अम्बे माताजी का मंदिर निर्माण में भरपूर सहयोग मिल रहा है। अभी तक मंदिर निर्माण हेतु 20 लाख 50 हजार रुपए की दानदाताओं ने घोषणा की है, जिसमें से नकद राशि भी प्राप्त हुई है। अध्यक्ष ने अन्त में समाजजजनों का आभार व्यक्त किया।