सरवानियां महाराज। शहर में आगामी त्योंहार को लेकर शांति समिति की बैठक पुलिस चौकी पर आयोजित की गई। बैठक को नवागत चौकी प्रभारी श्याम कुमावत ने संबोधित कर समाज द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी लेकर कानून और व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि कानून सभी के लिए समान है कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश नहीं करें। चौकी प्रभारी कुमावत ने कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हिमांशु चंन्द्रा द्वारा लागू किए गए ला इन आर्डर का हवाला देकर बताया कि जिले में त्योंहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार के कदम उठाए गए हैं जिनका पालन करना आम नागरिक का कर्तव्य है तथा पालन कराना पुलिस की ड्यूटी है। इसलिए किसी भी प्रकार कि अप्रिय स्तथी से निपटने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के मार्गदर्शन में एसडीओपी जावद व थाना प्रभारी जावद के दिशा निर्देश पर पुलिस हरेक गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं, इसलिए अपने त्योंहार शांतिपूर्ण तरीके से मनायें।
बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी अब्दुल रउफ़ खान, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर परिषद अध्यक्ष रुपेन्द्र सिंह जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष हेमंत पुरोहित, मण्डल उपाध्यक्ष भूपेश देवड़ा, अनिल राठौर, दिनेश शर्मा, शिवम राजपुरोहित, अंतिम नागदा, कैलाश सुथार, अंजुमन कमेटी सदर सय्यद गोरी, उस्मान मंसुरी, अकील मंसुरी व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक तथा पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।