नीमच। भादवा माता मंडल के ग्राम पंचायत थड़ोली में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया, जिसमें श्री बालाजी मंदिर एवं शमशान प्रांगण में 50 पौधेरोपित किए तथा उनके रखरखाव की शपथ ली। गरिमामय कार्यक्रम में मंचासिन अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर जनपद सीईओ मयूर जोक ने कहा कि हमें केवल एक दिन ही इस तरह का कार्य नहीं करना है बल्कि वर्ष भर ही हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार ही वृक्ष लगाना चाहिए तथा उसे वृक्ष के बड़े करने की भी जिम्मेदारी में लेना चाहिए तभी हम पर्यावरण को संतुलित कर पाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पूजा अनिल शर्मा, जनपद अध्यक्ष, शारदा मदनलाल धनगर, जनपद सीओ मयूरी जोक, महामंत्री महेश गुर्जर, राजेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मोहनलाल नागदा, प्रहलाद चौधरी, लालसिंह रावत, जनपद सदस्य रतन मालावत, सरपंच गोपाल मीना, नरेंद्र सिंह, विकाश शर्मा, लाला नागदा, मीडिया प्रभारी सुनील पाटीदार, सचिव राजमल कच्छावा,बालाजी समिति अध्यक्ष एवं सदस्यगण कार्यकर्ता उपस्थित रहे।