दूदरसी। मनासा तहसील का गांव बनी में निवासरत भगवान लाल नागर अध्यापक समीप ही शासकीय माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा में कार्यरत रहते 41 वर्ष 5 माह की सेवाएं देकर 31 मई 25 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इतने वर्षों तक आपने निरंतर निष्कलंक और बेदाग सेवाएं देकर एक आदर्श स्थापित किया है, आपने अपने शाला के बच्चों को बहुत स्नेह दिया और ग्राम वासियों के दिलों में रच-बस गए थे।
आपकी सेवानिवृत्ति पर जनशिक्षा केन्द्र बरथुन में एक सादे समारोह के तहत आपको प्रशस्ति-पत्र भेंट कर संकुल व जनशिक्षा केन्द्र के सभी स्टाफ गणों ने आत्ममीय स्वागत किया।
सरपंच बरखेड़ा व सरपंच बरथुन के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्वागत भाषण बरखेड़ा मा वि के प्रधानाचार्य यशवंत सिंह चंन्द्रावत ने दिया और प्रशस्ति पत्र का वाचन जमुनिया रावजी मा वि के शिक्षक ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन शिक्षा केन्द्र प्रभारी रमेश चंद्र मालवीय ने की।सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर सेवा निवृत्त अध्यापक भगवान लाल नागर ने बरखेड़ा शाला में बालकों के बैठने हेतु फर्नीचर अपनी और से भेंट किया गया जिसका उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन मा वि बड़कुआं के शिक्षक दिलीप कुमार तिवारी ने किया और आभार रमेश चंद्र मालवीय द्वारा व्यक्त किया गया।