देवास। जिले में विश्व पर्यावरण दिवस पर माताजी टेकरी पर पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ किया गया। जहा पौधारोपण अभियान में कलेक्टर ऋतुराज सिंह पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत, डीएफओ अमित कुमार सिंह, एसडीएम बिहारी सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह यादव, सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकगणों पर द्वारा पौधारोपण किया गया एवं पौधारोपण कर फोटो वायु दूत एप पर अपलोड की गई। इस दौरान कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने सभी को पर्यावरण की शपथ भी दिलाई। सभी से आव्हान किया कि स्वच्छता के लिए प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें। जिले के नागरिक एक पेड़ मॉ के नाम अभियान में सहभागिता कर पौधारोपण करें और पौधे के साथ फोटो को ‘’वायुदूत एप’’ पर अपलोड भी करें। नागरिकगण पौधा लगाने के बाद उसके बडे होने तक पौधे की देखरेख भी करें।