BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2025, 5:35 pm
KHABAR : नीमच में एडीएम गामड़ ने किया कलेक्टर कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अपर कलेक्टर लक्ष्‍मी गामड़ ने गुरूवार 5 जून को प्रातरू10रू10 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्‍टोरेट कार्यालय स्थित कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारी, कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति का जायजा लिया।
एडीएम गामड़ ने कलेक्टर कार्यालय के स्टाप कक्ष क्र.26, खाद्य, सहकारिता, जनसंपर्क, शहरी विकास (डूडा) कार्यालय, उप पंजीयक, बंगला बगीचा प्रकोष्ठ कार्यालय, कृषि, उद्यानिकी, महिला बाल विकास विभाग, आवक जावकशाखा, अंत्‍यावसाय, श्रम विभाग, पेंशन कार्यालय में पहुंचकर, कार्यालयीन कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया एवं उन्होने उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। इस निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये अधिकारी कर्मचारी से वीडियों काल के माध्‍यम से उनके फिल्‍ड की जानकारी ली गई। इस पर एडीएम ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्यालयों, विभागों में अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निवर्हन करें।
एडीएम गामड़ ने निरीक्षण दौरान अनुपस्थित पाये गये सभी कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि यदि भविष्य में कार्यालयीन कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं होते है, तो एक दिवस का वेतन काटा जावेगा। एडीएम ने निरीक्षण के दौरान सभी कार्यालय प्रमुखों को अपने कार्यालय के आसपास एवं सीढ़ीयों  पर साफ-सफाई रखने के निर्देश भी दिए। सभी अधिकारी कर्मचारियों को क्यो न उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावे? इस संबंध में कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है तथा रजिस्‍टार आफिस में रजिस्‍ट्री की जानकारी ली तथा रजिस्‍ट्री करा रहे आमजनों से भी जानकारी ली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE