BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2025, 5:44 pm
KHABAR : वन विभाग जतारा के द्वारा की गई एक दिन में लगातार दो बड़ी कार्यवाहियां, वर्षों पुराने अतिक्रमण पर चला रेंजर जतारा का बुल्डोजर, पढे़ खबर 

Share On:-

जतारा। विदित हो कि दिनांक 04/06/2025 की बीती रात जतारा रेंजर शिशुपाल अहिरवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक नरैनी एवं टीला गांव के पास से महानीम प्रजाति की लकड़ी लोड करके उत्तर प्रदेश जाने वाला है, जिसके बाद तत्काल टीम का गठन करते हुए रेंजर जतारा ने मौके से जप्ती के लिए रवाना किया गया तो कनेरा गांव के पास एक ट्रक पंजीयन क्रमांक एचआर 67 बी 3769 चालू हालत में खड़ा हुआ था जो मऊरानीपुर तरफ जाने ही वाला था वन अमले को मिला जिसके ड्राइवर से पूछतांछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम मोहम्मद हिलाल निवासी बदायूं बताया गया जिसने ट्रक में लोड लकड़ी के लिए कटाई और परिवहन की अनुमति होना नहीं बताया गया तब मौके से जतारा के वन अमले द्वारा उक्त ट्रक को बिना टीपी के अवैध लकड़ी परिवहन करने के अपराध में जप्त कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 243/23 दिनांक 04/06/2025 पंजीबद्ध करके वाहन चालक को ट्रक जतारा ले जाने के लिए कहा गया तो ट्रक ड्राइवर के द्वारा जल्दी से ट्रक को चालू करके वन अमले से दूर तेज़ गति से मऊरानीपुर तरफ भगा ले गया जिसको पुलिस चौकी कनेरा के पुलिस बल की मदद से मउरानीपुर के नजदीक खदिनयन के पास फिर से जप्त करके जतारा लाया जा रहा था जिसकी जप्ती का विरोध स्थानीय लोगों के द्वारा करने पर उनके विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के लिए थाना मऊरानीपुर में अपराधिक कार्यवाही हेतु लिखित में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई। 


वहीं दूसरी ओर एक और कार्यवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के द्वारा की गई जिसके तहत वन परिक्षेत्र जतारा की बीट कररई के कक्ष क्रमांक पी 282  में  वर्षों पुराने अतिक्रमण को अतिक्रमणकारियों द्वारा धारा 80  और धारा 82 की कार्यवाही के नोटिस जारी होने के बाद भी नहीं हटाए जाने पर दिनांक 05/06/2025 को तीन से चार अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध 10-12 हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण बेदखली की कार्यवाही करते हुए जेसीबी मशीन की मदद से खेतों की बागड़ नष्ट करके बड़ी- बड़ी और गहरी ट्रेंच खोदकर चारों तरफ से सीपीटी खोदकर वन भूमि को अतिक्रमण से वर्षा ऋतु में पौधा रोपण हेतु मुक्त कराया गया।


उक्त दोनों कार्यवाहियां वन परिक्षेत्र जतारा के सम्पूर्ण वन अमले के द्वारा मुख्य वन संरक्षक छतरपुर और वन मंडल अधिकारी टीकमगढ़ और उपवन मंडल अधिकारी टीकमगढ़ के दिशा निर्देशन और वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के कुशल नेतृत्व में की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE