BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2025, 6:32 pm
KHABAR : एनएसएसजी ग्रुप ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए नीम के पौधे, एएसपी ने कहा- बढ़ते तापमान में गिरावट के लिये पेड़ लगाना जरूरी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रकृति में सबसे अहम् हिस्सा वृक्ष का रहता है इसलिए लोग अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर उनकी देखभाल करते हुए उन्हें बड़ा करे। हमें पेड़ों से प्राणवायु प्राप्त होती है, भीष्ण गर्मी से बढ़ते तापमान में गिरावट हो इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए एवं उनका संरक्षण करना चाहिए।
उक्त बात एडिशनल एसपी नवलसिंह सिसौदिया ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनएसएसजी ग्रुप के पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।
एएसपी सिसोदिया ने कहा कि जैसा सभी देख रहे है एनएसएसजी ग्रुप निस्वार्थ भाव से हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। शहर को हराभरा बनाने में यह ग्रुप अग्रणीय भूमिका निभा रहा है।
नगर समस्या सुझाव ग्रुप के एडमिन विवेक खण्डेलवाल सोनू ने कहा कि धरती, नदियां, तालाब, पेड़, मिट्टी आदि को संरक्षित व सुरक्षित रखना है साथ ही आगामी मानसून में शहर में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर नीमच की धरती को हराभरा करना है। ग्रीन बेल्ट विकसित करने के बाद ग्रुप इस मानसून एक हजार से अधिक पौधे लगाने का प्रयास करेगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य डॉ दीपक सिंहल ने कहा कि पर्यावरण के लिए ग्रुप सदस्य जो पुरुषार्थ, मेहनत व परिश्रम कर रहे है वो सराहनीय है। हम सब मिलकर आगे आएं और पर्यावरण में अपना सहयोग देंवे।
प्रोफेसर बीना चौधरी ने कहा कि इस मानसून में एक पेड़ मां व परिजन के नाम लगाये व पर्यावरण को भावनाओं से जोड़कर हम रखेंगे तभी पर्यावरण के प्रति कार्य करना सार्थक होगा।
एनएसएसजी ग्रुप द्वरा नई पुलिस लाईन पर स्व जीवन भाई दुआ की स्मृति में नीम के ग्यारह पौधे सांकेतिक रूप से रोपे गए। मानसून में एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है।
पुलिस लाईन पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सर्वप्रथम महात्मा गांधी के चित्र पर एडिशनल एसपी नवलसिंह सिसोदिया द्वारा माल्यार्पण किया गया। समिति सदस्यों द्वारा एडिशनल एसपी सहित रेडियो व डायल 100 प्रभारी मनीष गेहलोत व सूबेदार सुरेश सिसोदिया का अभिनंदन किया गया।
ग्रुप सदस्य रचना निमिष गर्ग द्वारा वहां मौजूद सभी सदस्यों को सिंदूर पौधे के बीज बांटे गए।
कार्यक्रम का संचालन विवेक खण्डेलवाल व अंत मे जीवन भाई दुआ की पुत्र वधु व इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष तृप्ति दुआ ने उपस्थितजन का आभार व्यक्त करते हुवे आव्हान किया कि पौधारोपण करने के बाद उनकी बच्चों जैसी परवरिश करें और इन्हें फलता बढ़ता देख खुश होवें। 
इस अवसर पर ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल, मनोज दुआ, डॉक्टर दीपक सिंहल, संजय श्रीवास्तव, दिनेश मनावत, बीडी वैष्णव, घनश्याम सेठिया, सुनील बंसल, अशोक पोरवाल, राजदीप पोरवाल, ग्रुप की महिला सदस्य तृप्ति दुआ, प्रोफेसर बीना चौधरी, रितिका लालवानी, रचना गर्ग आदि सहित पुलिस विभाग के अधिकारी व सिपाही तथा पुलिस क्रिकेट टीम के सदस्य मौजूद थे। सभी ने अपने हाथों से पौधे रोपे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE