मनासा। ग्राम देवरी खवासा में श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में देवनारायण भगवान के मंदिर के नव निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। आज प्रातः 5.30 से 6.30 के बीच मुहूर्त देखकर मंदिर की नींव पूजन एवं भराई की गई। इस शुभ अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ जन, ग्राम पटेल, पंडित मोहनलाल नागदा एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे और अपने-अपने स्तर पर सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर युवा मित्र मंडल द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी सम्मिलित हुए और प्रसादी का लाभ प्राप्त किया। मंदिर निर्माण हेतु ग्रामवासियों द्वारा बड़े ही श्रद्धा भाव से दान राशि प्रदान की गई। केवल एक ही दिन में लगभग 9 लाख रुपये की सहयोग राशि एकत्रित की गई, जो ग्राम की धार्मिक एकता और भक्ति भावना का प्रतीक है।युवा मित्र मंडल द्वारा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया और मंदिर निर्माण कार्य में इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की गई।