BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2025, 8:26 pm
KHABAR : विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत मानपुरा, भगौर एवं खजुरीनाग में हुआ चौपाल का आयोजन, चौपाल के माध्यम से किसानों को किया जागरूक, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सीतामऊ द्वारा बताया गया कि, विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग तथा कृषि विज्ञान केन्द्र मन्दसौर के संयुक्त तत्वाधान में विकासखण्ड सीतामऊ के ग्राम मानपुरा, भगौर एवं खजुरीनाग में सोयाबीन, उड़द, मुंगफली, मक्का आदि खरीफ फसलों की उन्नत उत्पादन तकनिकी की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. देवेन्द्रकुमार ने कृषकों को आगामी खरीफ फसलों की बुआई की तैयारी के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया की प्रत्येक तीन वर्ष में एक बार गहरी जुताई करे। जिससे बीजो का अंकुरण अच्छा होता है तथा रोग व कीटव्याधि में कमी आती है इसके पश्चात डॉ. कुमार ने बताया की मिट्टी परीक्षण बीज उपचार तथा जल निकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. अल्पना कुम्हारे ने बताया कि सोयाबीन फसल की उन्नत उत्पादन तकनिकी के संबंध में विस्तार से कृषकों को सोयाबीन फसल से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिये किसान भाई सोयाबीन की नवीन किस्में एन.आर.सी. 142, एन.आर.सी. 138, एन.आर.सी. 152, एन.आर.सी. 150, आर.वी.एस. -24, आर.वी.एस. 18. जे.एस. 2098, जे.एस. 2172, जे.एस. 2094 आदि की विशेषताओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुये जैविक खेती तथा सोयाबीन में रोग व्याधि जेसे एरियल ब्लाईट रोग के लक्ष्ण व नियंत्रण के लिए पूर्व मिश्रित फफूंदनाशक फ्लोक्जापाइराक्झाड 25% + पायरोक्लास्ट्रोबिन 25%sc के कि 300 मि.ली. मात्रा प्रति 500 लीटर पानी में घोल बनाकर के प्रति हेक्टयर की दर से स्प्रे करे। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी  एम.डी. शिन्दे ने सोयाबीन मोजेक रोग नियंत्रण के लिये डाइमेथोएट 30% EC की 1000 एम. एल. मात्रा 500 लीटर पानी में अथवा इमिडाक्लोप्रिड 250 एम.एल मात्रा 500 लीटर पानी में मिश्रण तैयार कर स्प्रे करे। इसके पश्चात सोयाबीन फसल में विभिन्न प्रकार के कीटो के नियंत्रण हेतु थायोमिथाक्सम 12.5% लेम्डासायहेलोथ्रिन 9.5% ZC की 250 मि.ली. मात्रा या क्लोरएन्टानिलिप्रोल 18.5% SC की 125 मि.ली. मात्रा प्रति हेक्टयर की दर 500 लीटर पानी में घोल बनाकर छिडकाव करने की सलाह दी गई। विजय मुवैल कृषि विस्तार अधिकारी ने कृषकों को मिट्टी नमूना एकृत्रित करने व प्रधानमंत्री स्वाईल हेल्थ योजना तथा अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. सुरजसिंह मण्डलोई ने पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा पशुओं में होने वाले रोगो के निदान तथा पशुआहार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। चन्द्रवीर सिंह डोडियार ने उघानिकी विभाग की शासन द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी व उघानिकी फसलों से संबंधित समस्याओं का समाधान किया। हुकुमसिंह पंवार द्वारा प्राकृतिक खेती के आधार स्तम्भ जीवामृत, बीजामृत, मल्चींग, वापसा, मिश्रीत खेती पर विस्तार से जानकारी देते हुये नीमास्त्र, बृहमास्त्र आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE