खरगोन। जिले के कसरावद में एक पेड़ मां के नाम अभियान का उद्देश्य लोगों को अपनी माताओं के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करना, पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना और मातृ शक्तियों का सम्मान करना है यह बात पर्यावरण दिवस पर मांकड़ खेड़ा के माध्यमिक स्कूल में पौधरोपण के दौरान बी आर सी राजाराम कादोड़े ने कही।
गुरुवार को पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।जिनमे बरगद, पीपल, नीम, आम, ईमली, गुलमोहर, क़रज़,आँवला इत्यादि प्रजाति के पौधे रोपे गये तथा आम जन मानस में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
बी ए सी अजय कर्मा, परमानन्द पठौते ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 05 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ष्एक पेड़ माँ के नामष् अभियान की शुरुआत की। उसी अभियान को आगे बढ़ाते हुये सभी शिक्षको एवं बच्चो के साथ पौधे लगये जाएंगे। बी ए सी यशवंत सिटोले ,नरेंद्र पाटीदार ने बताया कि विकासखण्ड की सभी शालाओं द्वारा एक पौधा अपनी माँ के नाम पर लगाकर अपने फोटो अपलोड करेंगे। एवं समय समय पर उनकी देखभाल करेगे।
शाला के प्रधानपाठक देवेंद्र खेड़े,और सुदेश भालसे ने मंत्रोचार कर पौधे लगवाए। शिक्षिका प्रीति पाटीदार, दीपाली पठौते, एवं मंगला बर्वे ने बच्चो के साथ पूजन कर एक पेड़ अपनी माँ के नाम लगाये।