BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2025, 10:12 am
KHABAR : पोहरी नगर परिषद के विकास कार्याे का विधायक ने प्रसाशनिक अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, एसडीएम ने इंजीनियर को लगाई जमकर फटकार, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर 

Share On:-

शिवपुरी। जिले के पोहरी की नवगठित नगर परिषद इन दिनों घटिया निर्माण कार्य के लिए सुप्रसिद्ध हो रही है। जिसे लेकर क्षेत्रीय विधायक कैलाश कुशवाह द्वारा कई बार नाराजगी व्यक्त की है। आमजन की शिकायत के बाद गुरुवार को विधायक कैलाश कुशवाह ने पोहरी एसडीएम मोतीलाल अहिरवार,तहसीलदार निशा भारद्वाज,सीएमओ मुकेश कुमार के साथ मौके पर पहुँच निरीक्षण किया।जहाँ सभी जगह हालात बदतर मिले।घटिया निर्माण कार्याे को देख एसडीएम मोतीलाल अहिरवार ने इंजीनियर सतेंद्र गढ़वाल के खिलाफ एफआईआर कराने की कहा साथ ही हिदायत देते हुए कहा कि सभी कार्याे को ठीक तरीके से कराया जाए। घटिया निर्माण कार्याे को लेकर तालाब निर्माण कार्य,नाला निर्माण कार्य के भुगतान पर जांच होने तक रोक लगाने की कहा।


पोहरी नगर परिषद के करीब 87 लाख रुपये की लागत से नाला-पुलिया निर्माण कार्य प्रगति पर है जिस पर इंजीनियर की मिलीभगत के चलते घटिया निर्माण कार्य हो रहा है जिसका गुरूवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विधायक ने नाले निर्माण कार्य का जायजा लिया। निर्माण कार्य के दौरान मौके पर रेता-गिट्टी,सीमेंट सहित सरिया में खामिया निकली। मौके पर ही एसडीएम ने सभी सामग्री को देखा जिसे देख एसड़ीएम ने नाराजगी व्यक्त की ओर इंजीनियर को जमकर लताड़ लगायी साथ ही निर्माण सामग्री को बदलने के निर्देश दिए। बही मौके से सीमेंट, रेता, गिट्टी के सेम्पल जांच कोलेकर लिये।


पोहरी नगर परिषद के श्योपुर रोड स्थित पुराने तालाब का  अमृत योजना अंतर्गत ठेकेदार द्वारा 89 लाख रुपये लागत से तालाब निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जहाँ निर्माण कार्य के शुरुआत से ही तालाब विवादस्पद बना हुआ है। जहाँ गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक कैलाश कुशवाह सहित प्रसाशनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया जहां तालाब में पानी भराव को लेकर जमकर नाराजगी व्यक्त करते हुए इंजीनियर सतेंद्र गढ़वाल को जमकर लताड़ लगाई साथ ही कहा कि अगर तालाब के बाहर जलभराब हुआ और कोई हादसा हुआ तो पहली एफआईआर इंजीनियर के खिलाफ होगी। तालाब में घटिया निर्माण कार्य हुआ है जिसकी जांच एसडीएम के जांच दल द्वारा की जाएगी।


पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने नगर परिषद क्षेत्र में बने ट्रंचिंग ग्राउंड का जायजा लिया जिसमे एफ एस टी व एम आर एफ सेंटर के हालात बदतर निकले। जहाँ ट्रंचिंग ग्राउंड का कचरा सड़को तक फैला हुआ मिला साथ ही कचरे घर का सामान गायब दिखा 3 साल के भीतर ही ट्रंचिंग ग्राउंड में बने सेंटर जर्जर हो गए जिसकी जांच करने की कहा गया है। 


पोहरी नगर परिषद में इन दिनों सफाई कर्मियों की कमी के चलते नगर में जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। घरों के आगे बिखरे कचरे के ढेर से बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आज प्रशासनिक अधिकारियों ने विधायक के साथ नगर के पसरी गन्दगी देख नाराजगी व्यक्त की ओर जल्द से जल्द सफाई कराने के निर्देश दिये। बता दे कि लाखों रुपये खर्च के बाद नगर में साफ-सफाई ओर सुदरता न दिखते हुए गंदगी ही गन्दगी नजर आ रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE