BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2025, 10:22 am
KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने फ्रूट फोरेस्ट में किया पौधारोपण, पेड़-पौधों के रखरखाव के लिए स्वसहायता समूह की महिलाओं को चिन्हांकन करने के निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

छतरपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने छतरपुर शहर के देरी रोड स्थित फ्रूट फोरेस्ट में पौधारोपण किया। साथ ही हनुमान टोरिया के पीछे स्थित पं.देशराज पटेरिया पार्क में पौध रोपण किया गया। इस दौरान नपा अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, एसडीएम अखिल राठौर, सीएमओ माधुरी शर्मा सहित समूह की महिलाएं एवं अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिकों ने भी पौधरोपण किया।


देरी रोड स्थित खनिज विभाग द्वारा निर्मित फ्रूट फोरेस्ट में कलेक्टर जैसवाल ने अधिकारियों के साथ आम और जामुन पौधे लगाए। इस दौरान एसडीएम अखिल राठौर, पीओ डूडा साजिदा कुरैशी, खनिज अधिकारी अमित मिश्रा, सीएमओ माधुरी शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


पौधारोपण के पश्चात कलेक्टर ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देरी रोड स्थित फ्रूट फॉरेस्ट को खनिज विभाग द्वारा विकसित किया जा रहा है। उन्होंने इस फ्रूट फोरेस्ट के पेड़-पौधों के रखरखाव के लिए स्वसहायता समूह की महिलाओं को चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। और उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए फूड प्रोसेसिंग के प्लांट भी विकसित कराएंगे, जिससे उनकी उत्तर जीविता एवं पौधों की उत्तर जीविता बढ़े। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार के कार्य सभी विकासखंड एवं नगरपालिका में किए जा रहे हैं। और बताया कि जिले में वर्तमान में 300 से अधिक फ्रूट फॉरेस्ट लगाने का लक्ष्य है, जोकि मानसून में लगाए जाएंगे। जल गंगा संवर्धन अभियान में भी नगर पालिका क्षेत्र में अर्बन फॉरेस्ट के तर्ज पर भी प्लान विकसित किया गया है, जिससे सभी नगर पालिका में 5 हजार से ज्यादा पौधे लगाकर अर्बन फॉरेस्ट विकसित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनको फॉरेस्ट के मेंटिनेंस एवं प्रोडक्ट को प्रोसेसिंग के ऊपर प्रशिक्षण दिए जाएंगे और उनको प्रोसेसिंग प्लांट्स दिए जाएंगे जिससे उनकी आजीविका का माध्यम बने। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग पौधरोपण करे और उनके सरंक्षण पर भी विशेष ध्यान दे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE