झाबुआ। जिला सड़क सुरक्षा समिति में कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशों के परिपालन में बुधवार को प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी ऋतु अग्रवाल ने स्कूली छात्र-छात्राओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए स्कूल संचालकों की बैठक ली गई। जिसमें स्कूल संचालकों को बैठक में समझाईश दी गई कि स्कूल संचालक स्कूल बसों के सभी ड्राइवरों की बैठक लेकर उन्हें बताया जाए कि स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा का ध्यान रखें, सभी स्कूल के बाहर संकेतक बोर्ड लगवाए जाए, साथ ही बसों के अतिरिक्त अन्य प्राइवेट वाहनों से छात्र-छात्राओं का आवागमन होने पर उक्त वाहनों पर “ऑन स्कूल ड्यूटी” के बेनर लगवाए जाने के निर्देश दिये।