रतलाम। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयुष विभाग रतलाम द्वारा “एक पेड़ मां के नाम अभियान“ के तहत सभी आयुष औषधालयों/आयुष चिकित्सालय/जिला आयुष कार्यालय पर पौधारोपण किया गया। कुल 70 पौधों का रोपण पर्यावरण दिवस पर किया गया। साथ ही विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।