रतलाम। जिला विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी द्वारा बताया गया है कि म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम अंतर्गत स्थापित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम (मॉडिफाई योजना, 2022) के तहत लीगल एड डिफेंस काउंसिल के कार्यकाल 13 अगस्त 2025 को समाप्त होने की स्थिति में 6 पदों पर अधिवक्ताओं की संविदा आधार पर नवीन भर्ती की जानी थी। जिसकी सूचना 4 जून को समाचार पत्रों में प्रकाशित की गई थी। पांच पदों पर भर्ती को अपरिहार्य कारणों से आगामी आदेश तक निरस्त किया जाता है।
पूर्व विज्ञापित असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसेल के मात्र 01 पद पर पूर्व प्राप्त आवेदनों पर भी भर्ती की जानी है। जिसके साक्षात्कार की तिथि पृथक से सूचित की जाएगी।