मंदसौर। सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में अधिष्ठाता डॉ शशि गाँधी के मार्गदर्शन में सर्जरी विभाग की टीम डॉ ईशान कुमार चौरसिया विभागाध्यक्ष, डॉ राकेश दरबार एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मारिया खेड़िवाला सीनियर रेसिडेंट के द्वारा स्वयं स्टेपलर की व्यवस्था कर आधुनिक पद्धति से (MIPH -stapler haemorrhoidpexy) पाइल्स का ऑपरेशन किया गया।
मरीज को बहुत दिनों से मलद्वार से खून आने की समस्या थी मरीज के पास पैसे ना होने के कारण बाहर ऑपरेशन करवाना संभव नहीं था। इसलिए मरीज सिविल अस्पताल में दिखाने आया। जाँच में ग्रेड 4 पाइल्स पाया गया। मरीज की समस्त जांचे कर सफल ऑपरेशन किया गया।
ऑपरेशन में एनास्थेसिया टीम डॉ डी.के.पिप्पल और मेडिकल कॉलेज के सीनियर रेसिडेंट के द्वारा अच्छा सहयोग किया गया।
स्टैपलर लगभग 25000 का आता है और बाहर प्राइवेट में लगभग इस सर्जरी के 50,000 रुपये तक का खर्चा आता है।