BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2025, 1:56 pm
NEWS : राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का चित्तौड़गढ़ दौरा तय, इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शनिवार, 7 जून को चित्तौड़गढ़ के दौरे पर रहेंगे। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने  बताया कि  राज्यपाल शनिवार को प्रातः 10.15 बजे सिरोही से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.15 बजे चित्तौड़गढ़ स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल दोपहर 3.45 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे शाम 5 बजे ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 5.15 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
राज्यपाल रविवार, 8 जून को प्रातः 8.45 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे तथा प्रातः 9 बजे स्टेट हेलीकॉप्टर द्वारा जयपुर प्रस्थान कर जाएंगे ।
 राज्यपाल की यात्रा हेतु ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
जिला मजिस्ट्रेट आलोक रंजन ने एक आदेश जारी कर राज्यपाल महोदय की यात्रा को सुचारु एवं सुरक्षित संचालन हेतु ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
आदेश के अनुसार  सचिव यूआईटी कैलाश चंद्र गुर्जर को संपूर्ण यात्रा मार्ग व सर्किट हाउस हेतु, उपखंड मजिस्ट्रेट बीनू देवल को इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम हेतु, उपखंड मजिस्ट्रेट गंगरार पंकज बडगूजर को पुलिस लाइन हेतु, तहसीलदार चित्तौड़गढ़ गजराज सिंह मीणा को सर्किट हाउस, ऑडिटोरियम व हेलिपैड के लिए एवं इसके अतिरिक्त, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक को प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE