शाजापुर। जिले की काला पीपल तहसील के ग्राम भैसायागड़ा में कृष्णा एग्रो एजेंसी के द्वारा एक कैंप लगवाया गया। एजेंसी के ऑनर पवन बघेला के प्रयास से भोपाल की कंपनी स्ट्रॉन्ग आर्म ने खरपतवार नाशक के तरीके बताए ताकि किसान खरपतवार से परेशान न हो और उसे हानि न उठानी पड़े। कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि सोयाबीन की फसल में स्ट्रांग आर्म नामक खरपतवार नाशक डाला गया जिससे बहुत लाभ हुआ है। उन्होंने पास पास बने दो खेतों की तुलना की जिसमें एक में स्ट्रांग आर्म डाला था और दूसरे में नहीं। जिसमें स्ट्रांग आर्म डाला गया उस खेत की खरपतवार खत्म हो गई थी और जिसमें नहीं डाला था उसमें कड़ी काचरी आदि खरपतवार मौजूद थी। इस प्रकार उन्होंने प्रैक्टिकल द्वारा किसानों को स्ट्रांग आर्म के लाभ बताए। गांव के किसान ने बताया कि सोयाबीन आदि में इसका उपयोग करने से खरपतवार पूरी तरह खत्म हो जाती हे और फसल पर कोई नकारात्मक प्रभाव भी नहीं पड़ता हे। किसान ने आगे कहा कि पिछले चार सालों से मैं इसका उपयोग कर रहा हूं और फसल को खरपतवार से छुटकारा भी मिल रहा है।