जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक वेयरहाउस में बाहर रखी धान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि समिति पर 1 करोड़ 29 लाख की धोखाधड़ी का मामला चल रहा है। इस गड़बड़झाला को छिपाने के लिए आग लगाने की बात सामने आ रही है। वहीं केंद्र प्रभारी और समिति प्रबंधक फरार है। फिलहाल पुलिस आग के कारणों का पता लगाने में जुटी जुटी हुई है।
यह पूरा मामला कटंगी के गुरुजी वेयरहाउस का है। कटंगी समिति के गुरुजी वेयरहाउस में बाहर रखी धान में अचानक आग लग गई। आग कैसे लगी, इसका कारण अब तक पता नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि समिति पर एक करोड़ 29 लाख की धोखाधड़ी का मामला चल रहा है। फर्जीवाड़े के चलते कई किसानों को भुगतान होना बाकी है।
इस बड़े गड़बड़झाले को छिपाने के लिए आग लगाने की बात सामने आ रही है। वहीं वेयरहाउस के केंद्र प्रभारी और समिति प्रबंधक अभी फरार है। वेयरहाउस में आग लगी या लगाई गई है, इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल कटंगी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।