श्योपुर। मध्य प्रदेश शासन की मां तुझे प्रणाम योजना के तहत जबलपुर संभाग के 72 युवा श्योपुर पहुंचे। युवाओं ने कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
जिला खेल अधिकारी अरुण प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि इस योजना के तहत युवाओं को देश की सीमाओं का भ्रमण कराया जाता है लेकिन इस वर्ष सीमा पर तनाव के कारण प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है।
युवाओं ने श्रीराम जानकी मंदिर सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। बायपास पार्क में आयोजित संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान श्योपुर के इतिहास की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में युवा समन्वयक आशीष शर्मा, भाजपा नेता रामलखन नपाखेड़ली, खो-खो संघ के बिहारी सिंह सोलंकी और खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे। श्योपुर से ये युवा ग्वालियर के लिए रवाना हुए, जहां वे मुरैना के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।