BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2025, 3:27 pm
KHABAR : राजा रघुवंशी हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग, मृतक के परिजनों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, भाई बोला- मेघालय सरकार मदद नहीं कर रही, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की जा रही है। मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। रघुवंशी समाज ने इस मामले में संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपा है।


2 जून को राजा का शव मेघालय के चेरापूंजी के पास सोहरारिम की एक घाटी में मिला, जबकि उनकी पत्नी सोनम अब भी लापता हैं। उन्हें ढूंढने के लिए सर्च अभियान जारी है। राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ पूर्वाेत्तर राज्य मेघालय में हनीमून मनाने गए थे। इस जोड़े को आखिरी बार 23 मई को देखा गया था। इसके बाद 2 जून तक सर्च ऑपरेशन चलता रहा।


विपिन रघुवंशी ने बताया, हमने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है और यह पत्र आयुक्त कार्यालय में जमा किया गया है। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों हमारा समर्थन करें, ताकि राजा को न्याय और सोनम को तलाशने में मदद मिल सके। जिस तरह से मेघालय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, उससे हमें न्याय की उम्मीद नहीं है।


पुलिस सही से जांच नहीं कर रही
शिलांग से वापस आए भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि शिलांग में सब कुछ ठीक नहीं है। वहां कई संवेदनशील मामलों को दबाया जा रहा है। राजा के लापता होने के बाद होटल मैनेजर, पास की चाय दुकान वाला और एक स्थानीय गाइड संदेह के घेरे में हैं, लेकिन पुलिस ने उनसे ठीक से पूछताछ नहीं की।


गाइड जब पुलिस के सामने लाया गया, तो उसने कहा कि वह राजा और सोनम को एक रास्ते तक छोड़कर आया था, जबकि उस इलाके में आगे का रास्ता दोनों को भी नहीं पता था। विपिन ने बताया कि उस इलाके की सीमा बांग्लादेश से भी लगती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि स्थानीय लोगों से सुनने में आया है कि वहां नए कपल्स को निशाना बनाया जाता है और लड़कियों को अगवा कर लिया जाता है।


मेघालय सीएम बोले- आरोपियों को पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा, हम इस घटना के पीछे मौजूद लोगों की जांच और गिरफ्तारी के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। मैं परिवार को आश्वस्त करता हूं कि राज्य सरकार और पुलिस बल इस मामले की जांच हर स्तर पर कर रहे हैं। यह घटना हमारे लिए बेहद दुखद है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE