भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हाल ही में रायपुर में संपन्न हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय मंत्री शालिनी वर्मा एवं प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बैठक में देशभर से आए 478 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जहां पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति और छात्र हित को ध्यान में रखते हुए चार प्रमुख प्रस्ताव पारित हुए।
तीन दिवसीय बैठक में चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
29 मई को हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तीन दिवसीय बैठक में चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर रोक, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति में विलंब, देश की आंतरिक सुरक्षा और विश्वविद्यालयों में बढ़ती वैचारिक अस्थिरता के समाधान शामिल हैं।
बिरसा मुंडा-रानी अबक्का की जयंती पर देशभर में होंगे कार्यक्रम
इस आयोजन में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया। श्जीरो फूड वेस्टश्, प्लास्टिक मुक्त परिसर और जैविक अपशिष्ट प्रबंधन जैसी पहल की गई। वहीं निर्णय लिया गया कि भविष्य में भगवान बिरसा मुंडा और रानी अबक्का जयंती समारोह, आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम और यशवंत राव केलकर शताब्दी वर्ष के अंतर्गत विभिन्न योजनों की योजना बनाई गई है।