BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2025, 3:49 pm
KHABAR : मेघालय में युवक का शव मिला, सीबीआई जांच की मांग, कार्रवाई न होने पर आंदोलन करेगा रघुवंशी समाज, पत्नी के भाई को सुरक्षा देने की अपील, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। शिलांग में इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी के लापता होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय अखंड रघुवंशी क्षत्रिय महापरिषद ने कोलारस एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।


महापरिषद ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही सोनम की सुरक्षित बरामदगी और शिलांग में मौजूद उनके भाई गोविंद रघुवंशी व अन्य परिजनों की सुरक्षा की मांग भी की गई है।


पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने इस दौरान कहा कि यह घटना पूरे रघुवंशी समाज की भावनाओं पर गहरी चोट है। उन्होंने प्रशासन पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर तीन दिन में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती और सोनम सकुशल नहीं मिलती, आंदोलन जारी रहेगा।


महापरिषद ने ज्ञापन में यह भी आशंका जताई है कि शिलांग सीमा से लगे क्षेत्रों में मानव तस्करी के चलते सोनम की जान को खतरा हो सकता है। ऐसे में उसकी तत्काल तलाश और सुरक्षित वापसी बेहद जरूरी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE