BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2025, 3:56 pm
KHABAR : कुर्बानी के अवशेष इकट्‌ठा करेगा भोपाल निगम, जोन वार टीमें बनाईं, गाड़ियां घूमेंगी, रेंडरिंग प्लांट में वेस्ट पहुंचेगा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। राजधानी भोपाल में ईदुल अजहा (बकरीद) 7 जून शनिवार को मनेगी। इसके बाद 3 दिन तक कुर्बानी का सिलसिला चलेगी। नगर निगम कुर्बानी के अवशेष इकट्‌ठा करेगा। जिसे आदमपुर खंती में बने रेंडरिंग प्लांट पर ले जाया जाएगा। जहां मुर्गी, बिल्लियों के लिए दाने बनाए जाएंगे।


नगर निगम ने सभी 21 जोन के लिए टीमें भी बनाई है। सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे सभी 85 वार्डों में गाड़ियां चलाकर कुर्बानी के अवशेष को इकट्‌ठा करें। वहीं, उनके मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। इसे लेकर गुरुवार को महापौर मालती राय ने ईद और स्वच्छता विषय पर बैठक भी की। ऐसा पहली बार होगा, जब रेंडरिंग प्लांट में सारा वेस्ट जाएगा और फिर इससे मुर्गी-बिल्लियों के लिए दाने बनाए जाएंगे।


क्या है रेंडरिंग प्लांट?
रेंडरिंग प्लांट में पशुओं के शव या मांस के अपशिष्ट को इकट्‌ठा किया जाता है। इनमें खाल, चर्बी, हड्‌डी भी शामिल हैं। प्लांट में शव को छोटे टुकड़ों में काटा जाता है और फिर उच्च तापमान पर पकाया जाता है। सारी प्रोसेस पूरी करने के बाद जानवरों के लिए दाने तैयार किए जाते हैं।


महापौर राय ने बताया कि इस साल नगर निगम ने आदमपुर छावनी में रेंडरिंग प्लांट स्थापित किया है। जिसमें स्लाटर वेस्ट से मुर्गी व मछली के लिए दाना तैयार किया जाएगा। यह प्लांट मध्यप्रदेश में अपने किस्म का पहला प्लांट है। रेडरिंग प्लांट में स्लाटर वेस्ट का उपयोग होने से अब पूर्व की तरह स्लाटर वेस्ट को जमीन में गाड़ा नहीं जाएगा। स्लाटर वेस्ट को अस्थायी सेकेंडरी स्टोरेज पाइंट पर एकत्र कर सीधे आदमपुर छावनी स्थित रेडरिंग प्लांट भेजा जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE