BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2025, 7:24 pm
KHABAR : वर्षा पूर्व के सभी कार्य सभी विभाग समय पर पूर्ण करें, साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर अदिती गर्ग ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वर्षा पूर्व के जितने भी कार्य हैं वे सभी कार्य समय पर पूर्ण करें। इन कार्यों को करने में किसी प्रकार की लापरवाही ना करें। समग्र ई केवाईसी के अंतर्गत जिन अधिकारियों ने कार्य नहीं किए उनके विरुद्ध वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही करे। ई केवाईसी के लिए कैंप लगाए तथा घर घर सर्वे भी करें। इसके लिए शेड्यूल बनाएं तथा टाइम टेबल बनाकर काम करें। सभी एसडीएम ईकेवाईसी कार्य का लगातार रिव्यू भी करें। सहकारी उचित मूल्य दुकान के प्रबंधक जिन्होंने बिल्कुल कार्य नहीं किया है। उनके विरुद्ध भी कार्यवाही करें। ग्रामीण क्षेत्रों में नई सड़कों की गुणवत्ता चेक करें। रोड के सभी काम अपडेट करके बताएं तथा कोई कार्य लंबित न रखें। पीएम आवास अंतर्गत नए आवास जितने भी आए हैं उनके सभी कार्य समय पर पूर्ण करवाए। जिन आवास में निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ उनके भी काम शुरू करवाए। जिले में 25 हजार नए पीएम आवास बनने हैं। जनपद स्तर पर सभी आवासों का वेरिफिकेशन करें। एसडीएम अपात्रों की सूची चेक करें। सभी एसडीएम इस बात का ध्यान रखें कि नामांतरण, सीमांकन आरसीएमएस का कोई भी प्रकरण लंबित न रखें। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन सभी जिलाधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE