BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2025, 10:21 am
KHABAR : जैन समाज की दुकान में वर्षों से व्यावसाय कर रही वर्षा चौरसिया बैठी धरने पर पीड़िता ने जैन समाज पर लगाया दुकान में जबरन ताला डालने का आरोप, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत जैन धर्म शाला स्थित एक दुकान में जैन समाज द्वारा ताला डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिससे वर्षों से व्यवसाय कर रही वर्षा चौरसिया के परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है वर्षा चौरसिया ने आज दुकान के बाहर बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू करते हुए दुकान का ताला खोले जाने की मांग की है इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए पीड़ित महिला वर्षा चौरसिया ने कहा कि विगत 25 मई को उसकी दुकान पर जैन समाज के रौनक जैन, संतोष जैन, स्वदेश जैन, और सुशांत जैन द्वारा ताला डाल दिया गया जिससे उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया जब उससे ताला डालने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि दुकान की उपरी मंजिल से उसकी दुकान के मुख्य गेट पर पानी डाला जाता था जिसका विरोध उसके द्वारा किया गया। बस इतनी सी बात को लेकर जैन समाज उससे नाराज़ है और मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए दुकान खाली कराने की बात कही जा रही है वहीं दूसरी ओर पूरे मामले में जैन समाज के अध्यक्ष अरण जैन का कहना है कि उक्त महिला द्वारा हमारी गुरु माता और सेवादार को अपमानित किया गया और डंडा लेकर मार-पीट करने की कोशिश की गई जिसको लेकर पूरे जैन समाज में आक्रोश है इसलिए फिलहाल विवाद को शांत कराने के उद्देश्य से दुकान में ताला डाला गया है जैन समाज के अध्यक्ष अरुण जैन ने इस मामले का शीघ्र निराकरण करने की बात कही है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE