BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2025, 10:24 am
KHABAR : बिलहरी गोली कांड मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। बीते रविवार को नौगांव थाना अंतर्गत ग्राम बिलहरी में राशन दुकान पर हुए गोली कांड में नया अपडेट सामने आया है इस मामले में नौगांव थाना पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है वहीं पूरे मामले में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे अधिवक्ताओं ने एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि अधिवक्ता नवीन पटैरिया जो कि नौगांव में निवास करते हैं और घटना दिनांक को नौगांव में ही मौजूद थे जबकि नौगांव पुलिस द्वारा उन्हें भी आरोपी बनाया गया है जो कि न्यायोचित नहीं है कृपया मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर निर्दाेष अधिवक्ता नवीन पटैरिया का नाम एफआईआर से प्रथक किया जाए वही नौगांव अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना दिनांक का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि अधिवक्ता नवीन पटैरिया कही भी उक्त विवाद में नजर नहीं आ रहे हैं पूरे मामले में एडिशनल एसपी विदिता डागर ने भी अधिवक्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और किसी भी निर्दाेष के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की जाएगी अधिवक्ताओं ने नौगांव पुलिस द्वारा दर्ज किए गए हत्या के मामले में एडवोकेट नवीन पटैरिया का नाम पृथक किए जाने की मांग की है ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE