BREAKING NEWS
KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<     KHABAR : एमपी में तुरंत पदोन्नति प्रक्रिया शुरू.. <<     NEWS : धीरजी खेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति के 500.. <<     BIG NEWS : नीमच कोर्ट का सख्त फैसला, मारपीट मामले.. <<     खरगोन में पेंशनर्स का जोरदार आंदोलन, वर्षों.. <<     देवास में "जल गंगा संवर्धन अभियान" का भव्य.. <<     राजगढ़ में साइबर ठगी के खिलाफ 'सेफ क्लिक 2.0':.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में रविवार की झमाझम के बाद फिर.. <<     खरगोन जिले के अंजनगांव में 6 माह बाद भी नहीं.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य समापन,.. <<     BIG NEWS : क्रेटा लूटकांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार,.. <<     शाजापुर में सफाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा,.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कोतवाली पुलिस की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजगढ़ में सेफ क्लिक 2.0 अभियान, नुक्कड़ नाटक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2025, 12:52 pm
KHABAR : केंद्रीय राज्य मंत्री ठाकुर ने किलकारी पोषण अभियान के तहत अमलतास अस्‍पताल में बनाए गए पोषण पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, बोली- किलकारी अभियान से अच्‍छे और स्‍वस्‍थ राष्‍ट्र के निर्माण में मिलेगा सहयोग, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर ने देवास जिले में बच्चों और माताओं के पोषण स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन देवास द्वारा चलाये जा रहे “किलकारी” पोषण अभियान के तहत अमलतास अस्‍पताल देवास में बनाये गये “पोषण पुनर्वास केंद्र” निरीक्षण किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ठाकुर निरीक्षण के दौरान “पोषण पुनर्वास केंद्र” में भर्ती बच्चों की माँ से चर्चा कर बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उन्होंने “पोषण पुनर्वास केंद्र” के लिए अमलताज अस्‍पताल में बनी केंटीन का निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान विधायक देवास गायत्री राजे पवार, रायसिंह सेन्धव, दुर्गेश अग्रवाल, धर्मेन्द्र सिंह बैस, दिलीप जाट, गणेश पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर ऋतुराज सिंह, सीईओ जिला पंचायत ज्योति शर्मा सहित अन्य अधिकारी, अमलतास अस्पताल के डायरेक्‍टर सुरेश सिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन और प्रबंधन स्‍टॉफ उपस्थित था।
केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर ने कहा कि “किलकारी पोषण अभियान” ने दिल छू लिया है। देवास में जिला प्रशासन द्वारा यह बहुत अच्छा अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन को और अमलतास अस्‍पताल को इसके लिए बधाई। अभियान के माध्‍यम से बच्‍चों में कुपोषण दूर होगा, जिससे अच्‍छे और स्‍वस्‍थ राष्‍ट्र के निर्माण में सहयोग मिलेगा। आज के बच्‍चें ही, हमारा भविष्‍य है। इस अभियान के माध्‍यम से भविष्‍य सुधारने का कार्य किया जा रहा है।
केंद्रीय राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा कि भारत में ऐतिहासिक कार्य हो रहे है। आज पूरे विश्व में भारत की अलग पहचान हैं। आज हम विश्‍व में चौथे नम्‍बर पर आ गये, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 2047 तक भारत को विश्‍व में पहले स्‍थान पर लाने का लक्ष्‍य लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्‍होंने छात्रों को कहा कि एक निश्चित लक्ष्‍य को लेकर चलेंगे तो सफल जरूर होंगे। उन्‍होंने “एक पेड़ मॉ के नाम अभियान” से जुड़ कर सभी से पेड़ लगाने और पानी बचाने के लिए कहा।
केंद्रीय राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा कि केन्‍द्र सरकार द्वारा महिलाओं के कार्य किये जा रहे है। उसी का असर है कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आ रही है। सरकार महिला सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है। महिलाओं की मद्द के लिए वन स्टॉप सेंटर चलाये जा रहे है। जिसके माध्यम से महिलाओं की मदद की जा रही है। आंगनवाडी कार्यकर्ता अच्छा कार्य कर रही हैं। केन्‍द्र सरकार द्वारा स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता की जा रही है, 05 लाख तक के निरूशुल्‍क ईलाज के लिए   आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है। केन्‍द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही, जैविक खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है।
देवास विधायक गायत्री राजे पावर ने कहा कि किलकारी अभियान का नाम ही अपने आप में सब कुछ कहता है,कि अभियान किस प्रकार का है। यह एक अद्भूत और महत्वपूर्ण अभियान है। इससे हम स्वस्थ राष्ट्र की और एक कदम रख रहे है। देवास जिले में जिला प्रशासन द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। रायसिंह सेंधव ने कहा कि किलकारी अभियान एक अनूठा अभियान है, जिसके अच्छे परिणाम शीघ्र मिलेंगे।
कलेक्ट सिंह ऋतुराज सिंह ने किलाकारी अभियान का उद्देश्‍य जिले को कुपोषण मुक्‍त जिला बनाना है। जिले में अभी 1750 बच्चे कुपोषण की श्रेणी में है। आज केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर द्वारा अभियान को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। अभियान के तहत बच्चों का अच्छा भविष्य बनाने का कार्य किया जा रहा है।
सीईओ जिला पंचायत ज्योति शर्मा ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि कुपोषण मुक्त देवास के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अमलतास अस्पताल के सहयोग से अमलतास अस्‍पताल में “पोषण पुनर्वास केंद्र” बनाया गया है। इसके लिए सोनकच्‍छ सिविल अस्‍पताल में भी 50 बेड का “पोषण पुनर्वास केंद्र” बनाया गया है। उन्‍होंने कहा कि “पोषण पुनर्वास केंद्र” से जाने के बाद भी बच्‍चों का दो माह तक हर 15 दिन में फॉलोअप लिए जा रहा।  माता-पिता की काउंसलिंग भी की जा रही है।

एक पेड़ मॉ के नाम अभियान” के तहत किया पौधारोपण
केन्‍द्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर ने अमलतास अस्पताल परिसर में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। उन्होंने ने सभी नागरिकों से भी आग्रह किया कि सभी नागरिक एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़े और पौधा रोपण करें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE