BREAKING NEWS
NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2026, 4:59 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी, मंदसौर से भीलवाड़ा जा रही थी नशे की खेप, तभी रास्ते में हो गया खाकी से सामना, आरोपी तस्कर के कब्जे से एक किलो से ज्यादा माल जब्त, पूछताछ में कबूला ये सच, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 8 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली पाउडर) बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने यह मादक पदार्थ मंदसौर से भीलवाड़ा ले जाना स्वीकार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक बृजेश सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

30 जून की रात्रि करीब 1 बजे थाना प्रभारी एसआई श्यामलाल अपनी टीम के साथ भीलवाड़ा रोड स्थित इनाणी रेजिडेंसी के सामने गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक युवक पीठ पर बैग लटकाए संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और बैग की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बैग में अलग-अलग चार प्लास्टिक की थैलियों में रखे 1 किलो 8 ग्राम एमडीएमए (मौली पाउडर) बरामद हुआ। आरोपी की पहचान पियूष पिता ओमप्रकाश सोलंकी (20 वर्ष) निवासी हाड़जी का पिपलिया, थाना रठांजना, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त मादक पदार्थ मंदसौर से भीलवाड़ा लेकर जा रहा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम-
एसआई श्यामलाल, एएसआई हरफूल, कांस्टेबल कन्हैयालाल, बलराम, राजेश, लालाराम एवं गजेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE