BREAKING NEWS
रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<     KHABAR : एमपी में तुरंत पदोन्नति प्रक्रिया शुरू.. <<     NEWS : धीरजी खेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति के 500.. <<     BIG NEWS : नीमच कोर्ट का सख्त फैसला, मारपीट मामले.. <<     खरगोन में पेंशनर्स का जोरदार आंदोलन, वर्षों.. <<     देवास में "जल गंगा संवर्धन अभियान" का भव्य.. <<     राजगढ़ में साइबर ठगी के खिलाफ 'सेफ क्लिक 2.0':.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में रविवार की झमाझम के बाद फिर.. <<     खरगोन जिले के अंजनगांव में 6 माह बाद भी नहीं.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य समापन,.. <<     BIG NEWS : क्रेटा लूटकांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार,.. <<     शाजापुर में सफाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा,.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कोतवाली पुलिस की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजगढ़ में सेफ क्लिक 2.0 अभियान, नुक्कड़ नाटक.. <<     KHABAR : शाजापुर में ट्रैफिक पुलिस गायब! आम नागरिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2026, 5:10 pm
BIG NEWS : क्रेटा लूटकांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में पुलिस की बड़ी कामयाबी, बाड़मेर से किया गिरफ्तार, पिछले 15 महीने से खाकी को दे रहा था चकमा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वांछित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार के इनामी अपराधी मुन्ना उर्फ मोहनलाल जाट को राजस्थान के बाड़मेर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक बड़ीसादड़ी हरिशचंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी भगवानलाल के नेतृत्व में एएसआई जगदीश चंद्र व पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने जोधपुर, बालेसर, बायतू और बाड़मेर सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार तलाश कर आखिरकार आरोपी को बलदेव नगर (बाड़मेर) से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी मुन्ना उर्फ मोहनलाल पिता बागाराम जाट, निवासी भांडा, थाना बाकासर, जिला बाड़मेर, थाना मंगलवाड़ के प्रकरण में वांछित था तथा उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी से मामले में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

यह था मामला-
पुलिस के अनुसार 9 अप्रैल 2025 को जयपुर निवासी कार व्यवसायी इन्द्राज धोबी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी क्रेटा कार को किराए पर लेकर वापस नहीं किया गया। जीपीएस लोकेशन के आधार पर पुलिस हरियाखेड़ी पहुंची, जहां एक क्रेटा कार और बिना नंबर की स्कॉर्पियो खड़ी मिली। इसी दौरान कुछ लोग हथियारों के साथ पहुंचे और पुलिस को धमकाते हुए दोनों वाहन लेकर फरार हो गए। पीछा करने पर आरोपियों ने क्रेटा कार राणेरा महादेव के पास छोड़ दी और फरार हो गए। इस मामले में पुलिस पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि फरार चल रहे इनामी आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

कार्रवाई करने वाली टीम-
थानाधिकारी भगवानलाल, एएसआई जगदीश चंद्र, कांस्टेबल राकेश कुमार, सुनील एवं टंवर सिंह की कार्रवाई में सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE